दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा, "गुजरात में पहली बार 27-साल के अंदर बीजेपी इतना बौखलाई है। यहां लोग डरे हुए हैं। मैं लिख कर भविष्यवाणी करने जा रहा हूं कि गुजरात में 'आप' की सरकार बन रही है।" उन्होंने कहा, "हमारी सरकार बनेगी, 31-जनवरी तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।"