बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर प्रतिक्रिया दी है। सिरसा ने कहा, "गुजरात में 'आप' कहती है कि हम किसानों की चिंता करते हैं लेकिन पंजाब में वे किसानों पर लाठीचार्ज कराते हैं।" हालांकि पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है।