inshorts

गुजरात में 'ईज़ ऑफ डूइंग ड्रग बिज़नेस' है?: बार-बार ड्रग्स बरामद होने पर पीएम से राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में पिछले कुछ महीनों के दौरान बड़े पैमाने पर ड्रग्स की हुई बरामदगी को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती पर यह ज़हर कौन फैला रहा है? उन्होंने ट्वीट किया, "गुजरात में 'ईज़ ऑफ डूइंग ड्रग बिज़नेस' (है)? प्रधानमंत्री जी, सवालों के जवाब दीजिए।"