गुजरात में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में $4 अरब का निवेश करेंगे गौतम अदाणी: रिपोर्ट

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को 'फाइनेंशियल टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह गुजरात में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में $4 अरब से अधिक का निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं। बतौर रिपोर्ट्स, अदाणी 3-6 महीनों में एक 'सुपर ऐप' लॉन्च करेंगे जिससे अदाणी एयरपोर्ट्स के यात्री अदाणी समूह की अन्य सेवाओं से जुड़ सकेंगे।