गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज़ पटेल ने कहा है कि वह बदलाव के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 3 बार मुख्यमंत्री बदलना सत्ता विरोधी लहर के डर को दिखाता है। बकौल मुमताज़, राज्य में कांग्रेस बहुत मज़बूत है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व प्रभावशाली है।