गुजरात में दूसरे चरण के आखिरी घंटे में 16 लाख वोट पड़े, ये इच्छाधारी वोट हैं: पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि गुजरात चुनाव में दूसरे चरण के आखिरी घंटे में 16 लाख वोट पड़े। खेड़ा ने कहा, "एक वोट डालने में 60 सेकेंड लगते हैं लेकिन शाम 5-6 बजे के बीच एक वोट डालने में औसतन 45 सेकेंड लगे।" बकौल खेड़ा, ये इच्छाधारी वोट हैं जो साहेब की इच्छा से पड़ रहे हैं।