भरूच (गुजरात) में सोमवार तड़के एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके के कारण 6 मज़दूरों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का मुआवज़ा और घायलों को ₹50,000 देने का एलान किया है। पुलिस इस मामले में किसी तरह की लापरवाही होने की जांच कर रही है।