inshorts

गुजरात में मतदान से पहले कुछ टीवी चैनल चुनावी नतीजे दिखाकर कर रहे गुमराह: ईसी से कांग्रेस

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा है, "हमने चुनाव आयोग से कहा है कि कुछ टीवी चैनल मतदान से पहले चुनावी नतीजे दिखा रहे हैं। लोगों को गुमराह किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "चुनाव आयोग ने हमसे कहा है कि 'यह बहुत गंभीर मुद्दा है जिसपर हम गौर करेंगे'।"