अहमदाबाद (गुजरात) के दक्षिण बोपाल इलाके में एक महिला को अदाणी टोटल गैस लिमिटिड द्वारा ₹43,668 का दिसंबर 2021-जनवरी 2022 तक का घरेलू पीएनजी बिल भेजा गया। महिला ने कहा, ''पिछले 2 महीने से मेरा फ्लैट बंद पड़ा है...हम बिल देखकर हैरान हैं।'' हालांकि, शिकायत के बाद बिल ठीक कर दिया गया व कंपनी द्वारा ₹25.52 का बिल भेजा गया।