अभिनेता सलमान खान सोमवार को साबरमती (गुजरात) आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने चरखा चलाया और इसकी तस्वीरें-वीडियो ऑनलाइन काफी शेयर किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्रम की विज़िटर्स बुक में लिखा, "यहां आकर बहुत अच्छा लगा...पहली बार चरखा चलाया...दोबारा आना चाहूंगा।" एक अधिकारी के मुताबिक, "वह पूरा धागा बुन सकते थे...जो पहली बार चरखा चलाने वालों के लिए मुश्किल है।"