inshorts

गुजरात विधानसभा चुनाव के कुल 1,621 उम्मीदवारों में केवल 139 महिलाएं शामिल

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में 182 सीटों के लिए कुल 1,621 उम्मीदवार मैदान में हैं और इनमें से सिर्फ 139 महिलाएं हैं। बीजेपी ने इस बार 18 महिलाओं को और कांग्रेस ने 14 महिलाओं को टिकट दिया है जबकि कई महिलाएं निर्दलीय चुनाव में उतरी हैं। गौरतलब है कि राज्य में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा।