गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 93 सीटों पर हुए मतदान में शाम 5 बजे तक करीब 58.80% वोटिंग दर्ज की गई। आयोग के अनुसार, साबरकांठा में सर्वाधिक 65.84% और अहमदाबाद में सबसे कम 53.57% वोटिंग दर्ज की गई है।