गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सूरत, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, मोरबी समेत 19 ज़िलों की 89 सीटों पर गुरुवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्से और कच्छ व सौराष्ट्र क्षेत्र के इन विधानसभा क्षेत्रों के 14,382 मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।