गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज़ का मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ। चुनाव आयोग ने कहा है कि विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर शाम 5 बजे तक हुए मतदान में करीब 60.20% वोटिंग दर्ज की गई। आयोग के अनुसार, नर्मदा में सर्वाधिक 73.02% और पोरबंदर में सबसे कम 53.84% वोटिंग दर्ज की गई है।