गुजरात विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की मां हीराबेन ने गांधीनगर में किया मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व आखिरी चरण के मतदान में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने गांधीनगर में वोट किया। वहीं, इससे पहले प्रधानमंत्री के बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने भी मतदान किया। मतदान के बाद सोमाभाई ने कहा, "उनको (प्रधानमंत्री मोदी) कहा कि आप देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, थोड़ा आराम भी करो।"