गुजरात विधानसभा चुनाव में सीएम भूपेंद्र पटेल व दिल्ली के उप-राज्यपाल सक्सेना ने किया मतदान

दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और उनकी पत्नी ने अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व आखिरी चरण के मतदान के लिए सोमवार को वोट किया। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आनंदीबेन पटेल, हार्दिक पटेल और कांग्रेस नेता भरत सोलंकी ने भी अपना-अपना मतदान किया है। दूसरे चरण में 14 ज़िलों की 93 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।