गुजराती सिंगर ने अमेरिका में यूक्रेन के लिए जुटाए ₹2.28 करोड़, शेयर कीं अपने कॉन्सर्ट की तस्वीरें
गुजराती लोक गायिका गीता बेन रबारी ने अमेरिका में यूक्रेन के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से आयोजित हुए अपने कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें कुछ में उनके पास डॉलर्स पड़े हुए दिख रहे हैं। यह कार्यक्रम सूरत लेउवा पटेल समाज ने आयोजित करवाया था जिसमें यूक्रेनी लोगों के लिए तकरीबन ₹2.28 करोड़ ($300,000) जुटाए गए।