गुनीत मोंगा ने 39 साल की उम्र में शादी करने को लेकर लिखा पोस्ट, कहा- शरीर को कोसने लगी थी

फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने 39-साल की उम्र में शादी करने को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जब उन्हें कोई नहीं मिला तो वह अपने शरीर को कोसने लगीं और अपनी नौकरी तक को इसकी वजह मानने लगी थीं। उन्होंने मंगेतर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "जब सही...शख्स आपकी ज़िंदगी में आता है तब आपको पता चल जाता है।"