गुमराह न करें, दिल्ली में पूरा पानी हरियाणा से जा रहा है: केजरीवाल से सीएम सैनी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'बीजेपी हरियाणा और यूपी की सरकारों से एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने को कहे' बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "केजरीवाल भ्रष्टाचार पर कम और विकास पर अधिक ध्यान दें...लोगों को गुमराह न करें...दिल्ली में पूरा पानी हरियाणा से जा रहा है।"