inshorts

गुरुग्राम के जिस मॉल में छापा पड़ा वो मेरा नहीं, बीजेपी सांसद ने किया था उद्घाटन: तेजस्वी

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीबीआई ने बुधवार को गुरुग्राम के जिस मॉल में छापेमारी की वो उनका नहीं है। तेजस्वी ने दस्तावेज़ दिखाते हुए कहा, "कृष्ण कुमार नामक शख्स इसके डायरेक्टर हैं...मॉल का उद्घाटन बीजेपी के एक सांसद ने किया है।" सीबीआई ने रेलवे की नौकरी के बदले ज़मीन मामले में यह छापेमारी की थी।