गुरुचरण के लापता होने के बाद 'तारक मेहता...' के कलाकारों व परिवार से होगी पूछताछ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोढ़ी' का किरदार निभा चुके ऐक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने के मामले में मुंबई में सीरियल के कलाकारों, उनके दोस्तों व परिवार से पूछताछ की जाएगी। उनके पिता ने बताया था कि गुरुचरण 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे।