गुलशन कुमार हत्याकांड में साज़िश के तहत फंसाया गया, भारत लौटना चाहता हूं: नदीम

संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के नदीम सैफी ने कहा है कि टी-सीरीज़ के मालिक गुलशन कुमार की हत्या मामले में उन्हें फंसाने की साज़िश रची गई। उन्होंने कहा, "इतने वर्षों तक...मैंने बिना कारण निर्वासन झेला...देश से दूर रहा...गुलशन कुमार के लिए...मैं छोटे भाई जैसा था...वह मुझे बेहद प्यार करते थे।" बकौल सैफी, "बेगुनाही साबित करने के लिए भारत लौटना चाहता हूं।"