'गुलाब' अरब सागर में गुरुवार को एक और चक्रवात पैदा कर सकता है: आईएमडी
बकौल आईएमडी, आंध्र प्रदेश के तट से गुज़रने के बाद गहरे अवदाब वाले क्षेत्र में परिवर्तित हुआ चक्रवात गुलाब अरब सागर में एक और चक्रवात पैदा कर सकता है। इस चक्रवाती तूफान के मंगलवार को अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दाब वाले क्षेत्र में बदलने और गुरुवार को पूर्वोत्तर अरब सागर व गुजरात के तट पर उभरने का अनुमान है।