inshorts

गुलाम नबी आज़ाद ने छोड़ी कांग्रेस

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले आज़ाद ने अपनी नियुक्ति के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज़ाद ने प्रचार समिति से इस्तीफा देते समय स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था।