गुलाम नबी आज़ाद ने लॉन्च की नई पार्टी, नाम रखा 'डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी'
बीते माह कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने अपनी नई पार्टी लॉन्च की है और उसका नाम 'डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी' रखा है। उन्होंने पार्टी के झंडे का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी में आने वाले लोग साफ-सुथरे होने चाहिए...राजनीति में सेवा की भावना से आएं...पैसे बनाने की भावना से नहीं आएं।"