गुलाम नबी आज़ाद के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेतृत्व से सबसे अधिक सम्मान पाने वाले शख्स ने अपने शातिर व्यक्तिगत हमलों से उन्हें धोखा दिया है जो उनका असली चरित्र दिखाता है। जीएनए (गुलाम नबी आज़ाद) का डीएनए 'मोदी-फाइड' हो गया है।"