गूगल मैप्स पर 'बिना सिर' वाले शख्स को न्यूयॉर्क में घूमते हुए किया गया स्पॉट

गूगल मैप्स के यूज़र्स ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक सड़क पर हज़मत सूट पहने 'बिना हाथ-पैर' व 'बिना सिर' वाले एक शख्स को स्पॉट किया जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। गूगल मैप्स की तस्वीरों में शख्स को डांस करते व घूमते देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तस्वीरें मई 2021 में खींची गई थीं।