गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सेना दिवस के अवसर पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा, "मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर वीर सैनिकों के अदम्य साहस...शौर्य व सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं।" बकौल शाह, "देश के प्रति आपकी निःस्वार्थ सेवा...समर्पण व प्रतिबद्धता हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।''