राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर में कहा है, "मैंने अपने विधायकों को बोल दिया है कि गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और धर्मेंद्र प्रधान से जितना भी पैसा लिया है, ₹10-₹20 करोड़, वह वापस कर दें।" उन्होंने आगे कहा, "अगर कुछ खर्च कर दिया है तो बता दें, मैं एआईसीसी से उतना दिलवा दूंगा।"