समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे को पूछताछ के लिए समन भेजना औपचारिकता है। उन्होंने कहा, "मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए...वरना उनसे पूछताछ करने वाले अधिकारी को पहले उन्हें सलाम मारना होगा और फिर सवाल पूछना होगा और जाने से पहले फिर सलाम करना होगा।''