गृह राज्यमंत्री टेनी के बेटे को तो बेल मिल गई लेकिन किसानों को न्याय नहीं मिला: राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को ज़मानत दिए जाने के बाद कहा, "उन्हें सिर्फ इसलिए ज़मानत मिली...क्योंकि वह मंत्री के बेटे हैं।" उन्होंने कहा "उनके बेटे को तो ज़मानत मिल गई...लेकिन गाज़ीपुर बॉर्डर और लखीमपुर में...मरने वाले किसानों को...न्याय नहीं मिला है।"