गोवा के एक होटल में बेटे हारुन के साथ क्वारंटीन कर रहे अभिनेता रणवीर शौरी ने बेटे के कोविड-19 पॉज़िटिव होने की जानकारी सार्वजनिक करने के बाद का अपना अनुभव शेयर किया है। बकौल रणवीर, "गेस्ट्स के दबाव के कारण हमें हमारे कमरे से लगभग निकाल दिया गया था...लोग होटल से डिस्काउंट-रिफंड मांग रहे थे...क्योंकि हम उस होटल में थे!"