गैंगस्टर मामले में सपा विधायक नाहिद हसन अरेस्ट, कोर्ट ने 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

कैराना (उत्तर प्रदेश) से समाजवादी पार्टी के विधायक और सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, फरवरी 2021 में नाहिद हसन, उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत 40 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।