inshorts

गैब्रिएला की शादी करने की कोई योजना नहीं है: अभिनेता अर्जुन रामपाल

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा है कि उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियादेस की शादी करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, "शादी तो हो गई है...दिल दिल से मिल गए हैं और क्या चाहिए।" बकौल ऐक्टर, "इसे प्रमाणित करने के लिए...आपको कागज़ के एक टुकड़े की ज़रूरत है? मुझे ऐसा नहीं लगता और उनकी (गैब्रिएला) सोच भी ऐसी नहीं है।"