कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक सिंघवी ने बुधवार को कहा कि गैर-बीजेपी विपक्ष समय की मांग है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उसका स्तंभ हैं। उन्होंने कहा, "ममता और अन्य सभी को गैर-बीजेपी ताकतों को एकजुट करने के लिए...कदम उठाने होंगे।" दरअसल, ममता ने पत्र लिखकर विपक्षी नेताओं को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।