गॉल ब्लैडर में पथरी होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं कॉमेडियन भारती सिंह, होगी सर्जरी
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बताया है कि गॉल ब्लैडर में पथरी होने के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं और उनकी सर्जरी होगी क्योंकि इसे ठीक करने का यही इलाज है। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा, "अगर आपको पेट में या कहीं भी असहनीय दर्द हो रहा है तो टेस्ट करवा लीजिए।"