गो फर्स्ट ने 12 मई तक रद्द कीं अपनी सभी उड़ानें

देश की तीसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने 12 मई 2023 तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं और जल्द रिफंड देने की बात कही है। एयरलाइन ने पहले परिचालन संबंधी कारणों से 9 मई तक सभी उड़ानें रद्द की थीं। गो फर्स्ट ने नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है।