गोरखपुर से चुनाव लड़वाने के लिए पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा का आभारी हूं: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, "गोरखपुर से मुझे उतारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय संसदीय समिति का आभारी हूं।" बकौल योगी, "बीजेपी 'सबका साथ सबका विकास' के मॉडल पर काम करती है...यूपी में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।"