फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने शुक्रवार को बताया कि ऐक्टर रणवीर सिंह उनकी फिल्म 'गोलमाल-5' का हिस्सा होने वाले हैं। दरअसल, रणवीर ने फिल्म 'सर्कस' को लेकर कहा था कि यह फिल्म रोहित के कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाली है। इसके बाद रोहित ने रणवीर को लेकर कहा, "यह बहुत स्मार्ट आदमी है, अब गोलमाल में नज़र आएगा।"