inshorts

गोल्डन गर्ल्स की मेज़बानी कर खुशी हुई: सिंधु व निखत ज़रीन के साथ तस्वीर शेयर कर कपिल शर्मा

कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा ने ट्विटर पर भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु और बॉक्सर निखत ज़रीन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "द कपिल शर्मा शो में...हमारी गोल्डन गर्ल्स की मेज़बानी करना खुशी की बात थी जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पूरे देश को गौरवान्वित किया।" गौरतलब है, सीडब्ल्यूजी में दोनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता था।