गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेज़ी भाषा फिल्म' श्रेणी में नॉमिनेट हुई 'आरआरआर'
10 जनवरी 2023 को होने वाले 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 'आरआरआर' फिल्म 2 श्रेणी में नॉमिनेट हुई है। एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म: गैर अंग्रेज़ी भाषा' श्रेणी में नॉमिनेट हुई है जिसमें कुल 5 फिल्में हैं। साथ ही इस फिल्म का मूल गाना 'नाटू नाटू' 'सर्वश्रेष्ठ ऑरिजिनल सॉन्ग- मोशन पिक्चर' श्रेणी में नॉमिनेट हुआ है।