गोवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्स रेजिनाल्ड लॉरेंस ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
गोवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्स रेजिनाल्ड लॉरेंस ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे 40 सदस्यीय सदन में पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 2 रह गई। लॉरेंस के इस्तीफे पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि धोखा देने वाले लोगों को परिणाम भुगतने होंगे और उन्हें (लॉरेंस) चुनाव में मतदाता सबक सिखाएंगे।