गोवा कांग्रेस विधायक एलेक्स रेजिनाल्ड इस्तीफा देने के एक दिन बाद टीएमसी में हुए शामिल

गोवा कांग्रेस विधायक एलेक्स रेजिनाल्ड लॉरेंस मंगलवार को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए। गौरतलब है कि लॉरेंस गोवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे और उन्होंने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जिससे 40-सदस्यीय सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या 2 रह गई है।