कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि गोवा में पार्टी बहुत कम अंतर से हारी। उन्होंने कहा, "हम गोवा के लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं...हमारे उम्मीदवारों ने कई बाधाओं के बावजूद बहादुरी से लड़ाई लड़ी...लोगों ने बीजेपी...को वोट दिया...हम इसे स्वीकार करते हैं।" गौरतलब है, बीजेपी को 40 में से 20 सीटों पर जीत मिली है।