गोवा चुनाव में 'आप' व टीएमसी का बहुत कम असर दिखेगा: चिदंबरम

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि 2022 गोवा विधानसभा चुनाव में 'आप' और टीएमसी का बहुत कम असर दिखेगा और बीजेपी को हराने के लिए फिलहाल कांग्रेस सबसे बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि 'आप' 2017 में कोशिश कर चुकी है और असफल रही थी जबकि टीएमसी का आगमन पश्चिम बंगाल की जीत से प्रेरित लगता है।