गोवा तीसरे दर्जे के नेताओं वाला प्रथम श्रेणी का राज्य है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा, "गोवा मंत्रिमंडल बलात्कार, घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे मंत्रियों से भरा है।" बकौल केजरीवाल, "गोवा तीसरे दर्जे के नेताओं वाला प्रथम श्रेणी का राज्य है...जहां विधायक केवल अपनी परवाह करते हैं।" उन्होंने कहा कि 'आप' गोवा में पहली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी।