गोवा में किसी को बहुमत नहीं मिला तो गैर बीजेपी दलों से गठबंधन संभव: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रविवार को 13 पॉइंट एजेंडा पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि गोवा ऐसा जनादेश देता है जो चुनाव के बाद गठबंधन को ज़रूरी बनाता है, तो हम गैर बीजेपी दलों के साथ गठबंधन करने के बारे में सोच सकते हैं।