inshorts

गोवा में सत्ता में आए तो स्थानीय युवाओं को नौकरियों में 80% आरक्षण देंगे: केजरीवाल

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता हासिल करती है तो स्थानीय युवाओं को निजी नौकरियों में 80% आरक्षण देने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा, नौकरी मिलने तक युवाओं को ₹3,000/माह बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा। बकौल केजरीवाल, "हम हर घर में एक बेरोज़गार युवक को रोज़गार देने के लिए कदम उठाएंगे।"