गोवा में ₹3,000 प्रति माह का बेरोज़गारी भत्ता देंगेः अरविंद केजरीवाल

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी गोवा में पहली भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, “(जबतक) युवाओं को नौकरी नहीं मिलती, तब तक हम...उन्हें ₹3,000 प्रति माह का बेरोज़गारी भत्ता देंगे।” इससे पहले उन्होंने कहा था कि गोवा में 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं के खातों में ₹1,000 ट्रांसफर किए जाएंगे।