गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 40 में से 38 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी आगामी गोवा विधानसभा चुनावों में 40 सीटों में से 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई को बताया कि पार्टी राज्य की ईसाई बहुल दो विधानसभा सीटों बेनौलिम और नुवेम पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा, "उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा...16 जनवरी के बाद होगी...जब पार्टी का संसदीय बोर्ड...सूची को मंज़ूरी देगा।"